{"_id":"676db1ad43f9ba7208075082","slug":"the-encroachment-removal-campaign-stopped-due-to-protest-by-traders-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-131490-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: व्यापारियों के विरोध करने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: व्यापारियों के विरोध करने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान रुका
Fri, 27 Dec 2024 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
नगर में अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका की ओर चलाया गया अभियान व्यापारियों के विरोध के चलते बीच में ही रोकना पड़ा। हालांकि, पालिका प्रशासन ने अभियान को जारी रखने की बात कही है। कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर के अंदर और बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या विकराल होती जा रही है। इसके चलते बाईपास मार्ग पर रोजाना जाम के हालात रहते हैं। वहीं, नगर के अंदर भी अतिक्रमण से व्यापार प्रभावित हो रहा है। पिछले दिनों अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए पालिकाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें ईओ अवधेश वर्मा ने व्यापारियों से खुद ही अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट पाया। इस पर बृहस्पतिवार को पालिका प्रशासन ने होली पार्क से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
नाली पर रखे सामान को पालिका कर्मचारियों ने हटा दिया। वहीं, चेतावनी के बाद भी सामान न हटाने पर कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। पुराने स्टेट बैंक चौराहा के पास आकर व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले बाईपास मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाए। एक पालिका सदस्य ने भी व्यापारियों का साथ दिया। व्यापारियों के विरोध की वजह से अतिक्रमण हटाओ अभियान बीच में ही रोक दिया गया। ईओ अवधेश वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।