फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The elder brother lost his life while trying to save his younger brother who was drowning in the Ganga

Amroha News: गंगा में डूब रहे छोटे भाई को बचाने में गई बड़े की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The elder brother lost his life while trying to save his younger brother who was drowning in the Ganga
आदमपुर। नहाने के दौरान गंगा में डूब रहे अपने 12 वर्षीय भाई को बचाने के प्रयास में बड़े भाई बंटी (21) की डूबकर मौत हो गई। खुद डूबने से पहले बंटी ने अपने छोटे भाई को गहरे पानी से निकालकर उसकी जान बचा ली। मौत को सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

कस्बा आदमपुर निवासी उदयवीर सिंह के बच्चों का मरोरा घाट पर अवंतिका देवी मंदिर के सामने शुक्रवार को मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। जिसमें पड़ोसी जिसमें बंटी पुत्र पुरुषोत्तम छोटे भाई अंकित (12) के साथ मुंडन संस्कार में गया था। इस दौरान गंगा में स्नान करते समय अंकित व अन्य बालक दीपक (10) पुत्र अजयपाल देखते ही देखते गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें गंगा में डूबता देख बंटी ने गंगा में छलांग लगा दी और दोनों को गहरे पानी से बचा लिया लेकिन बंटी गहरे पानी में डूब गया। बंटी को डूबता देख मौके पर लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचाने में नाकाम रहे। घटना से मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

जिसके बाद बंटी के शव को गंगा से बाहर निकाल कर गांव लाया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार के साथ हिसार के भवानीपुर में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था और वह अपने छोटे भाई के साथ बुधवार को गांव आया था। बंटी चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed