फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The DM inspected the preparations being made for the arrival of the Governor

Amroha News: डीएम ने राज्यपाल के आगमन को लेकर चल रहीं तैयारियों को परखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
The DM inspected the preparations being made for the arrival of the Governor
अमरोहा।
विज्ञापन

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आगमन को लेकर डीएम और एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय में सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
छह सितंबर को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। इस दौरान वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किटों का वितरण भी करेंगी। राज्यपाल कार्यक्रम से एक दिन पहले पांच सितंबर को गजरौला के जुबिलेंट लाइफ साइंस के गेस्ट हाउस में ठहरेंगी। अगले दिन वह कार द्वारा विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। मंगलवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने राज्यपाल के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

उन्होंने हैलीपेड, कार्यक्रम के मुख्य स्थल, पार्किंग व्यवस्था आदि को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी से प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों व अन्य अतिथियों के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश त्रिपाठी, एएसपी राजीव कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed