फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The district will get 23 new doctors

Amroha News: जिले को 23 नए चिकित्सक मिलेंगे

Thu, 24 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The district will get 23 new doctors
अमरोहा। बड़ी संख्या में चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को जल्द 23 एमबीबीएस डॉक्टरों की सौगात मिलने की उम्मीद है। इसके लिए आवेदन हो चुके हैं। 25 जुलाई को इंटरव्यू होंगे। इसके लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। नए डॉक्टरों के मिलने के बाद उनकी तैनाती जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर की जाएगी। इन डॉक्टरों की तैनाती के बाद जिले के लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्हें जिला अस्पताल या दूसरे शहरों में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिले में मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, फिजिशियन के पद बड़ी खाली चल रहे हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संविदा पर एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के निर्देश कराने की तैयारी है। इसके तहत 23 डॉक्टरों की तैनाती होनी है। इन डॉक्टरों की तैनाती होने के बाद कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इनकी तनख्वाह करीब एक लाख रुपये माह होगी। इससे पहले एमबीबीएस, बीयूएमएस, बीएएमएस के 18 डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी हैं। अब 23 एमबीबीएस डॉक्टर के मिलने के बाद सभी की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी। जैसे उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों को डॉक्टर नहीं होने के कारण वापस लौटना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जुलाई तक मांगे गए थे आवेदन
जिले के मरीज डॉक्टरों से अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे। सभी डॉक्टरों की उम्र 65 साल से कम मांगी गई है। सीएमओ ने बताया कि उनके लिए 12 जुलाई 2025 को आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद सीएमओ कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अब 25 जुलाई को अभ्यर्थी डॉक्टर के इंटरव्यू होंगे। इसके बाद डॉक्टर को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed