फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The death of four doctors has left the university in a mournful mood for the third day.

Amroha News: चार डॉक्टरों की मौत से विवि में तीसरी दिन भी गमगीन माहौल

Sat, 06 Dec 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 06 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The death of four doctors has left the university in a mournful mood for the third day.
रजबपुर। दिल्ली हाईवे पर बुधवार रात हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद शुक्रवार को भी श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी का माहौल गमगीन रहा। जरूरी सामान लेने जा रहे चारों डॉक्टरों की कार रजबपुर के पास पीछे से डीसीएम में घुस गई थी। शुक्रवार को भी विवि में सन्नाटा रहा। चारों के सीनियर और जूनियर साथी भावुक दिखे। उधर, हादसे के 72 घंटे बाद भी पुलिस डीसीएम के चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। विवि के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने शुक्रवार को भी मृतक डॉक्टरों के परिजनों से फोन पर बातचीत की और संवेदनाएं व्यक्ति कीं।
विज्ञापन

बुधवार रात रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी जाने वाली सर्विस रोड के पास भीषण हादसे में श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस की पढा़ई पूरी करके इंटर्नशिप करने वाले सप्त ऋषि दास पुत्र सुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12, रामनगर रोड मौजा सदर, रामनगर अगरतला, जिला वेस्ट त्रिपुरा, आयुष शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी एफ-22, टाइप-2 पुलिसिंग हाउसिंग प्रोजेक्ट, डीपीआरसी, सेक्टर-16बी द्वारका साउथ वेस्ट दिल्ली, अर्णव चक्रवर्ती पुत्र अरुण कुमार चक्रवर्ती निवासी 164 पूर्वापारा कामाराठी बलघेरिया, नार्थ 24 परगना पश्चिमी बंगाल और श्रेयस पंचोली पुत्र बलराम सिंह पंचोली निवासी गांव नगला खूबा थाना खंडली जिला अलवर राजस्थान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसा करीब नौ बजे अतरासी गांव को जाने वाली सर्विस लेन के पास हुआ था। फोम के गद्दों से भरी डीसीएम चालक के अचानक ब्रेक लगाने से गजरौला की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की कार इसमें पीछे से घुस गई थी। हालांकि पहले डीसीएम के हाईवे किनारे खड़ी होने की बात सामने आई थी। टक्कर लगते ही इंटर्न डॉक्टरों की कार के परखच्चे उड़ गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम में फंसी कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकला और बाद में कार में फंसे चारों डॉक्टरों के शवों को कड़ी मशक्कत से कार को काटकर निकाला गया। डीसीएम का चालक भाग गया था। हादसे के समय आयुष शर्मा कार चला रहे थे और चारों डॉक्टर रजबपुर से कुछ समान लेने जाने की बात कहकर यूनिवर्सिटी से निकले थे। सभी 2020 बेच एमबीबीएस के छात्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed