फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The criminals who stole the ATM used the local route.

Amroha News: एटीएम चोरी करने वाले बदमाशों ने लोकल मार्ग का किया इस्तेमाल

Thu, 27 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The criminals who stole the ATM used the local route.
अमरोहा। मुरादाबाद से एटीएम चोरी करके भागने के लिए बदमाशों ने नेशनल हाईवे का नहीं बल्कि लोकल मार्गाें का इस्तेमाल किया। अमरोहा पुलिस ने टोल प्लाजा की सीसीटीवी की फुटेज चेक करने पर कोई क्लू नहीं मिला। बदमाशों की कार फुटेज में कहीं दिखाई नहीं दी। पुलिस अब दूसरे मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


सोमवार रात कार सवार बदमाशों ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र से एटीएम चोरी कर लिया था। मंगलवार सुबह वह एटीएम अमरोहा के रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव अतरासी के जंगल में पड़ा मिला था। अतरासी गांव के लोग खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने अमरोहा-अतरासी रोड से खेतों पर जाने वाले कच्चे रास्ते से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में एटीएम पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अभिषेक यादव पुलिस के साथ पहुंचे और मुरादाबाद पुलिस को एटीएम मिलने की सूचना दी। मुरादाबाद से अतरासी के जंगल तक बदमाशों के आने से शुरुआती जांच में लग रहा था कि बदमाशों की कार हाईवे पर टोल प्लाजा होते हुए उस स्थान तक पहुंची जहां एटीएम पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


अमरोहा पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए टोल प्लाजा से रात तीन बजे से साढ़े चार बजे तक करीब डेढ़ घंटा की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली थी। डेढ़ घंटा की फुटेज में घटना में प्रयुक्त ब्रीजा कार कहीं नहीं मिली है। अब अमरोहा पुलिस मुरादाबाद पुलिस के साथ मिलकर सभी रूट की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों का पता लगाने के लिए अमरोहा पुलिस भी काम कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed