फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The cold increased with the first fog of the season

Amroha News: सीजन के पहले कोहरे के साथ बढ़ी ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
The cold increased with the first fog of the season
अमरोहा। नवंबर के दूसरे सप्ताह की समाप्ति के साथ मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बुधवार को सुबह से चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। इस सर्दी के सीजन का यह पहला कोहरा रहा, जिसने लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। उधर, बुधवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। दिन भर कोहरा छाया रहने से धूप भी नहीं निकली।
विज्ञापन

अभी तक लोगों को सर्दी का अहसास नहीं हो रहा था। दिन में गर्मी महसूस हो रही थी तो सुबह-शाम को मौसम में कुछ ठंडक जरूर थी। लेकिन, एकाएक बुधवार को जिलेभर का मौसम पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और हवा भी चली। जब लोगों की नींद खुली तो बाहर घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे का असर सुबह 11 बजे तक बना रहा। हालांकि, दोपहर से शाम तक मौसम में कोहरे जैसे धुंध बनी रही। जिससे धूप नहीं निकली। वहीं, पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। सुबह के समय स्थिति यह थी कि नजदीक का भी साफ नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम 17 डिग्री रहा था। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही हवा भी चलेगी। बुधवार को तीन किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में हुए बदलाव के बीच सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article