फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The city of tents started settling in Tigri

तिगरी में बसने लगा तंबुओं का नगर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The city of tents started settling in Tigri
गजरौला के तिगरी में गंगा किनारे बसने लगा तंबुओं का नगर। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। 11 नवंबर से शुरू होने वाले तिगरी गंगा मेले में मेला कोतवाली, फायर ब्रिगेड, जिला पंचायत, टेंट ठेकेदार, बिजली ठेकेदार, हैंडपंप ठेकेदार और बाढ़ खंड के शिविर लग गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों, जनप्रतिनिधियों के शिविर लगाने को जगह चिह्नित कर ली गई है। तिगरी में गंगा किनारे तंबुओं का नगर बसने लगा है।
विज्ञापन

दस दिन चलने वाला उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में शुमार तिगरी गंगा मेला 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए हिंडोले, सर्कस आदि लगाए जाएंगे। वहीं विभिन्न समाजों की सभाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एक साल मेला नहीं लगने के कारण इस बार मेले में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जिसको लेकर समय कम मिलने के बावजूद जिला पंचायत एक सप्ताह से मेला स्थल पर काम करा रही है। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संचालन के लिए मेला कोतवाली स्थापित होने के साथ ही उसका शिविर लग गया है। फायर स्टेशन व जिला पंचायत के शिविर भी लग गए हैं। इसके अलावा मेले में बाढ़ खंड के शिविर लग गए हैं, जबकि रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के शिविर लगाने को जगह चिह्नित कर उसकी टीन फेंसिंग का काम किया गया। जिला पंचायत के अवर अभियंता मेघ सिंह ने बताया कि मेले में छोटे-बड़े दो सौ से अधिक शिविर लग गए हैं। वहीं छह सौ से अधिक शौचालय बन गए हैं। गंगा किनारे तंबुओं का नगर बस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed