फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The central government, which promised to make a law on MSP, reneged

एमएसपी पर कानून बनाने का वादा करने वाली मुकर गई केंद्र सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

राष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का करोडों रुपये दबाए बैठी हैं।कुलवीर सिंह को हटाकर राहुल को संगठन का जोया ब्लॉक अध्यक्ष बनाया।

विज्ञापन
The central government, which promised to make a law on MSP, reneged

विस्तार

राष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि एमएसपी पर कानून बनाने का वादा करने वाली सरकार अब मुकर गई है। प्रदेश सरकार चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने में नाकाम है। भुगतान नहीं होने के कारण गन्ना किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस दौरान राहुल को संगठन का जोया का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन

जोया क्षेत्र के सिहाली में कुलवीर सिंह के आवास पर बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह धारीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी पर कानून बनाने से मुकर रही है, जबकि चुनावों से पूर्व एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया था। प्रदेश सरकार पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का करोडों रुपये दबाए बैठी हैं। अदालत का आदेश होने के बावजूद 14 दिन में भुगतान नहीं किया जा रहा है, जबकि त्योहारी सीजन चलने के कारण किसान को सख्त जरूरत है। जिलाध्यक्ष ने मिलें जल्द चलाने की मांग उठाई। कहा कि आंधी के साथ बारिश में गन्ने की फ़सल जमीन पर गिर गई। जल्द मिल चलने से किसान जमीन पर गिरी फसल को डाल नुकसान से बच सकते हैं। छुट्टा पशुओं के कारण खेत तबाह हो रहे हैं। आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

कुलवीर सिंह को हटाकर राहुल को संगठन का जोया ब्लॉक अध्यक्ष बनाया। ऋषि पाल सिंह, जाकिर अली, राजीव चौधरी, अशोक चौधरी,दीपक चौधरी, सोनू राणा, ओमवीर सिंह, अजय पाल सिंह, विष्णु वर्मा, कपिल चौधरी, कृष्ण पाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह पंघाल ने की व संचालन जसवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed