फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The businessman was threatened for demanding money for the goods given on loan

Amroha News: उधार दिए सामान की रकम मांगने पर कारोबारी को दी धमकी

Thu, 29 May 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 29 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The businessman was threatened for demanding money for the goods given on loan
डिडौली (अमरोहा)। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से वाशिंग मशीन व अन्य सामान खरीदकर मुरादाबाद के व्यापारी ने 50 हजार रुपये नहीं दिए। कारोबारी ने रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया के मोहल्ला चौकीदारान निवासी इमरान अहमद पाशा सेल्स फर्म के मालिक है। पहचान के चलते मुरादाबाद के कारोला मंडी समिति रोड आफरीन गिलास के सामने रहने वाले जैन वारसी इलेक्ट्रॉनिक्स फर्म के मालिक शादाब ने 30 अक्टूबर 2024 को वाशिंग मशीन खरीदी थीं।
विज्ञापन

इसके बाद भी अलग-अलग तारीखों में सामान खरीदा गया। सामान के कुल 2.80 लाख रुपये बने। शादाब ने 2.3 लाख जमा कर दिए, जबकि 50 हजार रुपये नहीं दिए। 25 अप्रैल को इमरान अहमद ने बकाया रुपये मांगे तो गाली गलौज की। दोबारा मांगने पर धमकी दी। पीड़ित इमरान ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। एसपी के निर्देश पर डिडौली पुलिस ने शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed