फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The businessman's daughter went with the young man, got married and made photos viral

कारोबारी की बेटी युवक के साथ गई, शादी कर फोटो किए वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The businessman's daughter went with the young man, got married and made photos viral
अमरोहा। कारोबारी की नाबालिग बेटी युवक के साथ घर से गायब हो गई। बाद में युवक के साथ शादी कर ली। प्रेमी के साथ के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए तो परिजनों दंग रह गए। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाला कारोबारी लॉटरी डालने का काम करता है। आरोप है कि लॉटरी के सिलसिले में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का उसके घर आना-जाना हो गया था। इसी दौरान कारोबारी की नाबालिग बेटी का युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों परिजनों की गैर मौजूदगी में मिलने लगे। करीब सप्ताह भर पहले किशोरी अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घर से फरार होने के दो दिन बाद किशोरी ने प्रेमी से साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। फोटो देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सोमवार को परिजनों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed