{"_id":"67c2171bc2d70d8b3005a268","slug":"the-bull-killed-the-farmer-who-was-guarding-the-animals-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-135191-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांड़ ने पशुओं की रखवाली कर रहे किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांड़ ने पशुओं की रखवाली कर रहे किसान को मार डाला
Sat, 01 Mar 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। घेर में पशुओं को बचाने की कोशिश करते समय किसान गंगाराम (55) पर सांड़ ने हमला कर दिया। पेट में सींग घुसने से गंगाराम जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने सांड़ और छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग की है।
किसान गंगाराम गजरौला थानाक्षेत्र के श्यालीपुर के रहने वाले बाबूराम खड़गवंशी के बेटे थे। वह बृहस्पतिवार की रात नौ बजे घेर में सो रहे थे। तभी अचानक एक सांड़ घेर में घुस आया और पशुओं को परेशान करने लगा। गंगाराम चारपाई से उठकर सांड़ को भगाने की कोशिश करने लगे। तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। पेट में सींग घुसने के बाद गंगाराम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके शोर मचाने पर लोग मौके ही तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने सांड़ को लाठी डंडे से दौड़ाकर भगा दिया। तुंरत ही परिजन गंभीर रूप से घायल गंगाराम को उपचार के लिए हसनपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां शुक्रवार सुबह पांच बजे गंगाराम ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में गई और पूरी घटना की जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे महिपाल की तहरीर पर इत्तेफाकिया केस दर्ज किया है।