फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The broken roads of Dhabarsi will be repaired before Ramdol Shobha Yatra

Amroha News: रामडोल शोभयात्रा से पहले दुरुस्त होंगे ढबारसी के टूटे रास्ते

Wed, 06 Aug 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The broken roads of Dhabarsi will be repaired before Ramdol Shobha Yatra
ढबारसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 16 अगस्त को ढबारसी में निकलने वाली रामडोल शोभायात्रा को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शोभायात्रा जिन रास्तों से होकर गुजरेगी, वह पिछले दो सालों से बदहाल हैं। इन रास्तों को हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया था लेकिन बाद में इनकी मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा को लेकर रामडोल कमेटी के पदाधिकारियों ने 30 जुलाई को एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी को प्रार्थनापत्र सौंपा था। इसमें जल्द रास्तों को ठीक कराने की मांग की गई थी। इस शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जल निगम के अफसरों से समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को जल निगम के अधिकारी गौरव सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और रास्तों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद गौरव सिंह ने ग्रामीणों और कमेटी सदस्यों को आश्वासन दिया कि जन्माष्टमी से पहले सभी क्षतिग्रस्त रास्तों को दुरुस्त करा दिया जाएगा, ताकि शोभायात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed