{"_id":"62c9db76433ab86f6b6cbc3c","slug":"the-boundary-extension-proposal-of-the-municipality-will-soon-be-given-the-green-signal-45-villages-will-get-facilities-jpnagar-news-mbd434109157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के सीमा विस्तार प्रस्ताव को हरी झंडी जल्द, 45 गांवों को मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के सीमा विस्तार प्रस्ताव को हरी झंडी जल्द, 45 गांवों को मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
पचास साल बाद नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को प्रस्तावित बैठक में कैबिनेट की मुहर लग सकती है। अब 45 गांव और नगर पालिका में शामिल किए गए हैं। ईओ का दावा है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिसीमन में शामिल सभी गांवों में शहरी सुविधाएं मिलने लगेंगी। इनमें ग्राम प्रधान नहीं बल्कि सभासद चुने जाएंगे।
ईओ बृजेश सिंह ने बताया कि अमरोहा को 1880 में नगर पालिका परिषद का दर्जा मिला था और 1972 में सीमा विस्तार हुआ था। शासन से सीमा विस्तार की मांग लंबे समय से चली आ रही है। सियासी व अन्य कारणों से 50 साल में सीमा विस्तार नहीं हो सका था। पालिकाध्यक्ष बनने के बाद शशि जैन ने सीमा विस्तार के काफी प्रयास किए। जून 2018 को उन्होंने पालिका बोर्ड की बैठक में सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास कराकर तत्कालीन डीएम हेमंत कुमार की संस्तुति कराकर शासन को भेजा था लेकिन 19 सभासदों ने प्रस्ताव के विरोध में आ गए और हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने शासन स्तर से ही सीमा विस्तार की समस्या का हल करने के निर्देश दिए थे। पिछले दिनों शासन ने नया आदेश जारी कर सीमा विस्तार के प्रस्ताव के लिए बोर्ड की बैठक या फिर डीएम की संस्तुति में से किसी एक को पर्याप्त बताया था जिसके बाद तत्कालीन डीएम उमेश मिश्र ने प्रस्ताव पर अपनी संस्तुति जताते हुए शासन को पत्र भेजा था।
नगर पालिका सीमा विस्तार के इस प्रस्ताव में 45 गांवों को शामिल किया गया था जिसे शासन ने मंजूरी दे दी थी। ईओ के मुताबिक सीमा विस्तार पर कैबिनेट की मुहर लगना बाकी रह गई थी। इस मंगलवार को कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है जिसमें पालिका के सीमा विस्तार पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है जिसके बाद यह सभी 45 गांवों नगर पालिका परिषद अमरोहा का हिस्सा होंगे। शहर की तरह ही इन गांवों को शहरी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
यह गांव होंगे शामिल
खालकपुर खुर्द, कलाली, दुर्गपुर, मिलक महमदी, मोहनपुर जानिब जनूबी, अमरोहा देहात, गुलड़िया, अल्हेदादपुर खुर्द, मीरा सराय, सलेमपुर हेमनगर, हुसैनपुर निकट मालीखेड़ा, अली मोहम्मदपुर, मोहम्मदपुर नवादा, मसूदपुर, पंडकी, चक पंडकी, रायपुर खुर्द, रामपुर घना, दासीपुर, पचोकरा मेहरबान अली, उमरपुर, केशीपुर, ऐवजाबाद, पिलक सराय, नाजरपुर खुर्द, पट्टी रायपुर कलां, रायपुर कलां, उक्सी, अहोई, मिलक बिकनी, हाशमपुर, माहुबा, सादुल्लापुर, दाउदसराय, पंजू सराय, निमाजपुर गरवी, जलालपुर नारायन, फाजलपुर, रजाकपुर, मोहम्मदपुर भूड़, अकबरपुर पट्टी, मोहम्मदपुर जट्टी, फरीदपुर घोसी, मकनपुर कस्बा ययद, चकगढ़मला शामिल होंगे।
सीमा विस्तार होने से बढ़ जाएंगे 70 हजार मतदाता
ईओ बृजेश सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में अब भी तक करीब 1.44 लाख मतदाता हैं। जो पालिकाध्यक्ष चुनाव में अहम भूमिका निभाते थे लेकिन परिसीमन होने से पालिका का दायरा बढ़ जाएगा। आने वाले निकाय चुनाव में लगभग 2.14 लाख वोटर मतदान करेंगे।