{"_id":"6a11f29c393004e69306f16d","slug":"the-body-of-mohammad-saif-a-youth-who-drowned-in-the-ramganga-feeder-canal-was-found-on-the-fourth-day-causing-chaos-among-the-family-members-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164340-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रामगंगा पोषक नहर में डूबे युवक मोहम्मद सैफ का चौथे दिन मिला शव, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रामगंगा पोषक नहर में डूबे युवक मोहम्मद सैफ का चौथे दिन मिला शव, परिजनों में कोहराम
Sun, 24 May 2026 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 24 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान रामगंगा पोषक नहर में डूबे युवक मोहम्मद सैफ का चौथे दिन शव बरामद हो गया। एसडीआरएफ टीम के नाकाम होने के बाद स्थानीय गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार को घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर शिकरिया पुल से कुछ दूरी आगे झाड़ियों के बीच युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी मसलूम खां का बेटा मोहम्मद सैफ बुधवार सुबह अपने दोस्तों के साथ शिकरिया पुल के नीचे बह रही रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहराई में चला गया और तेज बहाव में बह गया। बताया जाता है कि उसे डूबते देख उसके साथी मौके से भाग गए थे। घटना की सूचना पर एसडीएम और सीओ के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम को तलाश के लिए लगाया गया। टीम ने दो दिन तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया और 10 से 15 किलोमीटर तक नहर की तलाशी ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम वापस लौट गई थी। टीम के लौटने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने मोर्चा संभाला और नहर में जगह-जगह जाल डालकर तलाश जारी रखी। शनिवार को पानी का बहाव कुछ कम होने पर गोताखोरों ने शिकरिया पुल से आगे झाड़ियों के बीच तलाशी की, जहां युवक का शव फंसा हुआ मिला। चार दिन तक पानी में रहने के कारण शव बुरी तरह फूल चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चार दिनों से नहर किनारे डटे परिजन शव देखते ही बेसुध हो गए। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।