फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a private hospital compounder was found hanging

Amroha News: फंदे पर लटका मिला निजी अस्पताल के कंपाउंडर का शव, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
The body of a private hospital compounder was found hanging
नौगांवा सादात। धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे निजी अस्पताल के कंपाउंडर जामिन अब्बास (22) संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव अपने घर से तीस मीटर दूर सरकारी ट्यूबवेल के पास फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस आत्महत्या मानकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जामिन अब्बास नौगांवा सादात कस्बा के रहने वाले अली हैदर के बेटे हैं। छह भाइयों में तीसरे नंबर के जामिन अब्बास कस्बे में ही एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर की नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार को समाज के धार्मिक कार्यक्रम के चलते वह अस्पताल नहीं आया था। दोपहर तीन बजे धनौरा रोड स्थित खेड़ी के मोड़ से जामिन अब्बास अचानक लापता हो गया। परिजनों ने जामिन अब्बास को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने जामिन अब्बास के लापता होने की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

लापता जामिन अब्बास के फोन की लोकेशन लापता होने वाले स्थान से सौ मीटर दूर मिली। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आसपास के खेतों में तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। लेकिन, शुक्रवार की दोपहर जामिन का शव अपने घर से करीब तीस मीटर दूर सरकारी ट्यूबवेल के पास शीशम के पेड़ के सहारे फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक पुलिस को मृतक का फोन बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed