फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The atmosphere of the court changed after receiving the threat, causing panic among lawyers and litigants.

Amroha News: धमकी मिलते ही बदल गया कचहरी का माहौल, वकील और वादकारियों में हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of the court changed after receiving the threat, causing panic among lawyers and litigants.
अमरोहा। बुधवार की सुबह जनपद न्यायालय को उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल के बाद पूरा परिसर छावनी में तब्दील हो गया। न्यायिक अधिकारियों ने सुबह धमकी भरा मेल मिलने की सूचना तत्काल पुलिस अधिकारियों को दी गई। जैसे-जैसे बम ब्लास्ट की खबर फैली तो अधिवक्ता और वादकारियों में हड़कंप मच गया। वकील अपने चेंकबरों से बाहर निकल आए। जबकि वादकारी इधर-उधर खड़े हो गए। हालांकि बारह बजे के बाद सबकुछ ठीक मिलने से बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

g
धमकी भरी ई-मेल की जानकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम खां को हुई, जिसके बाद उन्होंने अधिवक्ताओं को सतर्क कर दिया। हालांकि, जब तक बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी पहुंच गए थे। वादकारियों की भीड़ भी बढ़ने लगी थी, लेकिन सीओ नौगांवा सादात अवधभान भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर तलाशी अभियान चलाया गया। कोर्ट रूम खाली करा दिए गए और आने-जाने वालों की सघन जांच की गई।
विज्ञापन

g
धमकी की सूचना से लोगों में दहशत का माहौल रहा। जहां सुबह आमतौर पर चहल-पहल रहती है, वहां पुलिसकर्मी ही नजर आ रहे थे। कुछ अधिवक्ता अपने चैंबर के बाहर इंतजार करते दिखाई दिए। दोपहर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद स्थिति सामान्य हुई। करीब 12:20 बजे के बाद न्यायिक कार्य शुरू हो सका। बार अध्यक्ष सलीम खां ने कहा कि लगातार धमकी भरा मेल मिलना निंदनीय है। अधिवक्ता पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। अफवाहों से बचने की अपील की गई है। पुलिस जल्दी की ईमेल भेजने वाले को पकड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed