फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Aryan Academy defeated Millennium Cricket Academy

Amroha News: द आर्यन एकेडमी ने मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी को दी 7 विकेट से मात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Aryan Academy defeated Millennium Cricket Academy
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें दिन द आर्यन क्रिकेट एकेडमी और मिलेनियम एकेडमी के बीच मैच खेला गया। जिसे द आर्यन एकेडमी ने 7 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच ओम को चुना गया।
विज्ञापन

मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 40 ओवर 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम के लिए शाहेआलम ने 50, आदर्श ने 24, अर्शलान ने 13 रन बनाए। द आर्यन क्रिकेट एकेडमी के लिए ओम ने 2, लव आर्य, राकेश बिष्ट, मानित चौधरी और भार्गव सिंह चंद ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए द आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने 30.4 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के लिए भविष्य ने 50, श्रेयांश यादव ने 39, हार्दिकराज बिष्ट ने नाबाद 23 रन बनाए। मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी के लिए शान ने 2 व शाहेआलम ने 1 विकेट लिया। इस तरह यह मुकाबला द आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच ओम को चुना गया। अंपायर देव पैसल, अंश यादव रहे जबकि स्कोरर आजाद सिंह रहे। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक व क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, विनोद मेहरा, शिव कुमार रावत, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed