फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The animal was crushed by the feet of the innocent playing on the way, death

रास्ते में खेल रहे मासूम को पशु ने पैरों से कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The animal was crushed by the feet of the innocent playing on the way, death
The animal was crushed by the feet of the innocent playing on the way, death - फोटो : HASANPUR
जंगल में चरने के बाद गांव में लौट रहे पशु के पैरों तले रास्ते में खेल रहा ढाई साल का मासूम बच्चा आ गया। बच्चा पशु के पैरों से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमाठीकरी का है। गांव निवासी ब्रजेश सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की शाम को ब्रजेश का ढाई साल का मासूम बेटा दीपक घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच गांव के जंगल में चरने के बाद पशु सामूहिक रूप से गांव में आ रहे थे। इसी बीच बच्चा पशुओं के बीच में आ गया। एक पशु उसको कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। चीख-पुकार मचने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल मासूम बच्चे को आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय उपचार के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में इकलौते बेटे की मौत से मातम छाया हुआ है। घटना के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि पशु के पैरों तले कुचलने से मासूम की मौत का मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed