{"_id":"688145bc30d937ab2408baac","slug":"the-accused-who-was-running-away-after-stealing-from-a-tractor-spare-parts-shop-was-caught-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144329-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स की दुकान से चोरी कर भाग रहा आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स की दुकान से चोरी कर भाग रहा आरोपी पकड़ा
Thu, 24 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स की दुकान से चोरी कर भागते चोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी में आरोपी से चाकू और दो हजार रुपये मिले। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
देहात थानाक्षेत्र के मानकजुड़ी गांव निवासी भगवान दास की रौनक वाटिका के पास ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार को भगवान दास दुकान खोलने के बाद सामान ठीक कर रहे थे। तभी एक युवक दुकान के गल्ले में रखे रुपये निकाल कर भाग गया। भगवान दास के शोर मचाने पर लोगों ने चोर को दुकान से दो सौ मीटर दूर मस्जिद के पास पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहल्ला रेता निवासी शमीम उर्फ काला बताया। उसकी जेब से चोरी के दो हजार रुपये व एक चाकू मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शमीम को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ चोरी और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।