{"_id":"63f26f6fee85915f890db94b","slug":"the-accused-of-shooting-the-inspector-was-sent-to-jail-jpnagar-news-c-15-1-60680-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: दरोगा को गोली मारने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: दरोगा को गोली मारने के आरोपी को भेजा जेल
Mon, 20 Feb 2023 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। महाशिवरात्रि पर फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं हाथ में गोली लगने से घायल दरोगा की हालत में सुधार बताया जा रहा है।शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर के कांवड़िए महाशिवरात्रि के मद्देनजर पास के गांव मूंढाखेड़ा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। आरोप है कि गांव मूंढाखेड़ा पहुंचने पर कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहे गांव रतनपुर निवासी चमन सिंह ने पूर्व प्रधान के घर के सामने पुरानी रंजिश के चलते तमंचे से फायर कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ हुई छीनाझपटी में अचानक तमंचे का ट्रिगर दबने से चली गोली हाथ में लगने से दरोगा महेंद्र कुमार शर्मा जख्मी हो गए थे। पुलिसकर्मियों ने घायल दरोगा को जिला अस्पताल भेजते हुए मौके से आरोपी चमन सिंह को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी चमन सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, हाथ में गोली लगने से जख्मी दरोगा महेंद्र कुमार शर्मा की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।