{"_id":"6081d77b8ebc3ea1d867347b","slug":"ten-people-dead-126-positive-including-corona-infected-cosmetic-shopkeeper-jpnagar-news-mbd3871398166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित कॉस्मेटिक दुकानदार समेत दस लोगों की मौत, 126 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित कॉस्मेटिक दुकानदार समेत दस लोगों की मौत, 126 पॉजिटिव
विज्ञापन
हसनपुर नहीं कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर बनाया कंटेनमेंट जोन।
- फोटो : HASANPUR
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। गुरुवार को कॉस्मेटिक दुकानदार समय दस लोगों की मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों समेत 126 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अमरोहा नगर में एक ही मोहल्ले के 10 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 1435 केस एक्टिव हो गए हैं। दस दिन में 29 मौतों से हड़कंप मचा है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई थी। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 688 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमे 71 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि प्राइवेट जांच में 55 लोग संक्रमित मिले हैं। तीनों जांचों में अमरोहा नगर के 31, गजरौला में 28, हसनपुर में 34, धनौरा में 16 और जोया में 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में अमरोहा के एक मोहल्ले के रहने वाले दंपति और पिता-पुत्र समेत 10 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि अमरोहा कोतवाली औऱ एसपी ऑफिस में पुलिस कर्मी, 4 स्वास्थ्य कर्मी, फैक्टरी कर्मचारी शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित दस लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में धनोरा क्षेत्र के निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति के नोएडा में मौत हो गयी। जबकि हसनपुर में एक मोहल्ले के 45 और 50 साल के दो और दूसरे मोहल्ले में 40 वर्षीय कॉस्मेटिक दुकानदार और 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। वहीं अमरोहा में 63 वर्षीय, 41 वर्षीय और 50 वर्ष के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गजरौला निवासी 50 साल के बुजुर्ग और एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 350099 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 346786 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 340686 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 84 लोगों की मौत हो चुुकी है। जिले में कुल 1435 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।