फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Temperature dropped by three degrees due to drizzle and cold winds

Amroha News: बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से तीन डिग्री गिरा तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by three degrees due to drizzle and cold winds
अमरोहा। पिछले पांच दिनों से मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को भी जहां बूंदाबांदी होने के साथ बादल छाए रहे, वहीं सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। भोर से ही काले बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। ठंडी हवा भी चली। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से राहत मिली। लेकिन, ठंडक बढ़ने से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 10 डिग्री रहा।
विज्ञापन

एक फरवरी को यानी बृहस्पतिवार को जहां बारिश हुई तो अगले दो दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहा। जिससे तापमान में उछाल आ गया। लेकिन, शनिवार शाम को मौसम बदल गया था। रात में बारिश हुई। रविवार को भी सुबह से बूंदाबांदी जारी रही। हालांकि, दोपहर में धूप खिली जरूर, लेकिन फिर से बादल छा गए थे। इससे ठंडक बढ़ गई थी। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम 13 रहा। रात में मौसम साफ रहा। लेकिन सोमवार को सुबह से मौसम फिर बदल गया। काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर तक बादल छाए रहे और हवा भी चली। जिससे ठंडक में इजाफा हो गया। हालांकि, दोपहर बाद धूप तो खिल गई, लेकिन ठंडक महसूस हुई। ऐसे में सोमवार को अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। लेकिन अभी सर्दी परेशान करेगी।
विज्ञापन

----
अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम में बदलाव के बीच मरीजाें की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल में इसका असर देखने को मिला। जिला अस्पताल में 1231 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें बड़ी संख्या में बुखार, जुकाम और खांसी के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें कुछ मरीज एलर्जी के भी थे। सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सोमवार को हुई ओपीडी में 83 मरीज बुखार के पहुंचे, जबकि 65 सर्दी जुकाम के थे। सभी दवाई देकर वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में सावधान बरतने की जरूरत है। तापमान में उतार और चढ़ाव के बीच गर्म कपड़ों के पहनने में लापरवाही न बरतें। गर्म पानी का सेवन करते रहे। बुखार या जुकाम होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed