{"_id":"61d357358fa6122a4a72029c","slug":"teenagers-show-enthusiasm-for-vaccine-vaccination-of-3765-on-the-first-day-jpnagar-news-mbd414865651","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके को लेकर दिखा किशोरों में उत्साह, पहले दिन 3765 का वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके को लेकर दिखा किशोरों में उत्साह, पहले दिन 3765 का वैक्सीनेशन
विज्ञापन
जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। अभियान के पहले दिन किशोर वर्ग के 3765 छात्र-छात्राओं ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। परिसर में बच्चे टीकाकरण पंजीयन के लिए कतारबद्ध नजर आए। स्लॉट बुक करवा चुके किशोरों ने पहले टीका लगवाया।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए जिले में 15 से 17 वर्ष के किशोरों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है। सोमवार को टीकाकरण के लिए कुल 30 स्कूलों और 10 सरकारी अस्पतालों में केंद्र बनाए गए थे। सुबह करीब नौ बजे के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल कालेजों में पहुंच गई थी। यहां स्लॉट बुक करवा चुके किशोरों को सबसे पहले टीका लगाया गया। जबकि स्कूल परिवार में बच्चे टीकाकरण के पंजीयन के लिए कतारबद्ध खड़े नजर आए। टीका लगवाने के बाद किशोर वर्ग की छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। कोरोना के खौफ से दूर उनके चेहरे खिले नजर आए।
डीएम बीके त्रिपाठी, सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने टीकाकरण केंद्रों पर निरीक्षण किया। यहां बच्चों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। टीकाकरण को लेकर किशोर वर्ग के उत्साह को देखकर अधिकारी भी गदगद दिखे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि पहले दिन 3765 छात्र-छात्राओं ने टीका लगवाया है। जबकि मंगलवार को (आज) 45 बूथों पर टीका लगाया जाएगा।