{"_id":"6137c8248ebc3e679c12c2bf","slug":"teenager-insisting-on-marriage-with-tenant-lover-gajraula-news-mbd4018700179","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदार प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी किशोरी
विज्ञापन
गजरौला। किराएदार प्रेमी के साथ गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके प्रेमी को भी पुलिस पकड़ लाई है। किशोरी अपहरण के आरोप में नामजद किए गए प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी है। किशोरी की जिद पर पुलिस सांसत में फंसी है।
सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव निवासी युवक गजरौला के एक मोहल्ले में किराए पर रहता था। उस पर आरोप है कि वह 23 अगस्त की सुबह दस बजे मकान मालिक की नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया था। किशोरी के भाई ने आरोपी इस्लाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को थाना पुलिस ने किशोरी ढूंढ निकाला और अपहरण के आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस के कब्जे में आने पर किशोरी ने प्रेमी के साथ शादी कराने की जिद की, जबकि नाबालिग होने के कारण पुलिस उसकी शादी नहीं करा सकती। पुलिस इस सांसत में है कि वह क्या करे। यदि 164 के बयान में किशोरी ने प्रेमी के साथ शादी की बात कही तो उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा। अब पुलिस की निगाह किशोरी के बयान पर टिकी हैं।
थाना प्रभारी शरद मलिक ने कहा कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।