फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenage girl murdered by strangulation with dupatta, body found in the house

Amroha News: दुपट्टे से गला घोंटकर किशोरी की हत्या, घर में मिला शव

Wed, 04 Dec 2024 01:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Dec 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl murdered by strangulation with dupatta, body found in the house
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की घर में ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। घटना सोमवार रात की है। किशोरी देर रात ही गांव के ही मौसेरे भाई की बेटी के नामकरण के कार्यक्रम से लौटी थी।एसपी और एएसपी समेत अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। बड़ी बहन ने दो नामजद समेत छह युवकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है।
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। मजदूर पत्नी के साथ हरियाणा के चरखी दादरी में मजदूरी करता है। पांच दिन पहले ही दंपती हरियाणा गए थे। वहीं, गांव में ही किशोरी की मौसी रहती हैं। सोमवार रात किशोरी के मौसेरे भाई की बेटी का नामकरण कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए किशोरी भाइयों के साथ गई थी। किशोरी की शादीशुदा बहन भी कार्यक्रम में आई थी। रात करीब एक बजे तक परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने डीजे पर डांस किया। इसके बाद किशोरी बड़ी बहन से साथ घर चली गई और दोनों अलग-अलग कमरों में सो गईं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छोटा भाई चाय लेकर कमरे में पहुंचा, तो किशोरी मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। जिसे देखकर भाई की चीख निकल गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी कुंवर अनुपम सिंह और एएसपी राजीव कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की बड़ी बहन ने क्षेत्र के ही गांव शीशोवाली गांव निवासी संदीप, अमित कुमार और चार अज्ञात साथियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में पूछताछ की जा रही है।
सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, पुलिस ने नकारा
किशोरी की हत्या के बाद घटनास्थल पर अस्त-व्यस्त कपड़ों को देखकर शुरुआत में सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई गई। हालांकि, जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका को पूरी तरह नकार दिया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो रही है। किशोरी के परिजनों ने भी केवल हत्या का आरोप लगाया है। सामूहिक दुष्कर्म की बातें सिर्फ अफवाह हैं।
सूचना मिलते की हरियाणा से दौड़े माता-पिता
गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती पांच दिन पहले ही हरियाणा के चरखी दादरी में काम पर गए थे। वहीं मंगलवार सुबह उन्हें बेटी की हत्या की सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही माता-पिता घर के लिए निकल गए, जो दोपहर बाद तक गांव में पहुंच गए।
लोगों की जुबान पर प्रेम-प्रसंग की चर्चा
किशोरी की हत्या के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शुरुआत में जहां किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह उड़ी तो इसके कुछ देर बाद प्रेम प्रसंग की भी चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस को भी प्राथमिक जांच में किशोरी और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग के क्लू मिले हैं।
मोबाइल फोन में आरोपी और किशोरी फोटो मिले
पुलिस के मुताबिक आरोपी के फोन में किशोरी के फोटो मिले हैं। जिसे साफ प्रतीत होता है कि किशोरी और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कहां से आया खून, पोस्टमार्टम में खुलेगा राज
ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो किशोरी के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था और ब्लीडिंग भी हो रही थी। गर्दन पर भी निशान थे। लेकिन, खून कहां से और कैसे आया इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। हालांकि, पुलिस किशोरी को ब्लीडिंग होने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed