{"_id":"6ae8f74cbe7ee84a170c6316","slug":"teenage-girl-goes-missing-from-home-after-being-scolded-by-her-father-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176987-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी घर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी घर से लापता
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 की 16 वर्षीय छात्रा पिता की डांट से नाराज होकर घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात छात्रा मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस पर पिता ने उसे डांटते हुए बात करने से मना किया था। रविवार दोपहर छात्रा बिना बताए घर से चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता ने डिडौली थाने में तहरीर दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद