{"_id":"66db6046b62c1b34190c9704","slug":"teachers-said-old-pension-is-our-right-we-will-get-it-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-125237-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षक बोले- पुरानी पेंशन हमारा हक है, इसे लेकर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षक बोले- पुरानी पेंशन हमारा हक है, इसे लेकर रहेंगे
विज्ञापन
अमरोहा।
एनपीएस, यूपीएस के विरोध में अटेवा, एनएमओपी एस के राष्ट्रीय आह्वान पर शिक्षक, कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षकों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर कर कार्य करते हुए छठे व अंतिम दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, यूपी वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। शिक्षकों ने नारेबाजी कर कहा, पुरानी पेंशन हमारा हक है। इसे लेकर रहेंगे।
मांडलिक मंत्री डॉ. शिव शंकर यादव ने कहा कि सभी शिक्षक, कर्मचारी सरकार से उम्मीद करते हैं कि एनपीएस यूपीएस से निजात दिलाने के लिए पुरानी पेंशन ओपीएस बहाल की जाए। सभी संगठनों ने मिलकर सहयोग किया। कहा, सरकार फिर भी ओपीएस बहाल नहीं करती है तो 26 सितंबर को देश के सभी जनपद मुख्यालयों पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उसे सफल बनाते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उनकी मांग है कि सरकारी कर्मचारी, शिक्षकों एवं अधिकारियों की पुरानी पेंशन जल्द से जल्द बहाल किया जाए। वहीं, यूपी वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। प्रांतीय महामंत्री विपिन चौधरी ने कहा कि कर्मचारी देश की प्रगति में अहम योगदान रखते हैं। पुरानी पेंशन हमारा हक इसे लेकर रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन शर्मा, रविकांत सिंह, अंकित शर्मा, लोकेश कुमार, सोनू कुमार, सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।