फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teachers protested against wrongly imposed BLO duty

Amroha News: गलत तरीके से लगाई गई बीएलओ ड्यूटी के विरोध में उतरे शिक्षक

Tue, 19 Aug 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 19 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested against wrongly imposed BLO duty
हसनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम को शिकायतीपत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बीएलओ ड्यूटी पर सवाल उठाए हैं। कहा कि कई शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी गलत तरीके से लगाई गई है। उन्होंने जल्द इसके समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर होमपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह व ब्लॉक मंत्री इरशाद अली ने एसडीएम को शिकायतीपत्र सौंपा। इसमें कहा कि बीएलओ ड्यूटी में कई तरह की विसंगतियां सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि दूर-दराज के क्षेत्रों में महिला शिक्षकों की नियुक्ति की गई है जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इसके अलावा जिन शिक्षकों को विधानसभा चुनाव में बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें दोबारा पंचायत चुनाव में भी बीएलओ या पर्यवेक्षक के रूप में लगा दिया गया है जो नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में पांच से अधिक शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी में लगाया गया है जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्रधानाध्यापक और इंचार्ज अध्यापकों को भी बीएलओ बनाया गया है। संघ ने एसडीएम से इस मामले में हस्तक्षेप करने और शिक्षकों को हो रही परेशानियों को दूर करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed