फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teachers day celebrated

शिक्षकों को सम्मान, विद्यार्थियों ने दिया उपहार, आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
teachers day celebrated
अमरोहा। भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर रविवार को विविध कार्यक्रम हुए। शिक्षण संस्थानों में गुरुजनों को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा परिषद के 120 शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को के योगदान की सराहना की गई। मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट काम करने वाली महिला शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को विद्यार्थियों ने उपहार दिए।
विज्ञापन

सम्मानित शिक्षकों ने ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा और नामांकन बढ़ाने में योगदान दिया है। बीएसए चंद्रशेखर ने शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान उपायुक्त स्वत: रोजगार कमलेश और डीएसटीओ दुर्गेश नंदिनी सिंह आदि रही। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में सेवानिवृत्त 28 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाया गया। शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि आज का दिन गुरुजनों को नमन का है। कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं। गुरुजनों की महिमा को अपार बताया। विधायक राजीव तरारा ने जीवन में गुरु के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार और प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा ने स्मृति चिन्ह दिया। कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनुमेष चौहान, खुर्शीद हैदर जैदी, प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. जमशेद कमाल, आदिल अब्बासी, डॉ. वीरेंद्र शुक्ल, अतुल शर्मा, धर्मवीर सिंह, कावेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, राजीव सिंह, नीरज यादव, कुमकुम शर्मा, शालिनी, संजीव कुमार, डॉ. धर्म सिंह, देवेंद्र प्रताप, पवन त्यागी आदि रहे। उधर, सरदार हमीदी तालीमी और समाजी मिशन में बच्चों ने शिक्षक की महत्ता पर आधारित कविता पाठ किया। इस दौरान रेहाना इफ्तेखार, फरीदा, फरह, चमन आरा, इरम, रफत, सलमान, जीनत, जैनब आदि रही।
विज्ञापन

शिक्षक की वेशभूषा में नजर आए बच्चे
अमरोहा। बचपन प्ले स्कूल में बच्चों ने शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम किए। बच्चों ने खुद शिक्षक रूप में क्लास में पढ़ाने और प्रधानाध्यापक के तौर पर नेतृत्व करने जैसे कार्यों का मंचन किया। बच्चों ने शिक्षक की वेशभूषा धारण कर और उपहार देकर शिक्षकों को बधाई दी। इस दौरान ऋतु चौधरी, बरीरा अब्बासी आदि रही। वहीं शिव ब्रिलिएंट एकेडमी में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ललित शर्मा, किशन शर्मा, राजीव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट काम करने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित किया
जोया-अमरोहा। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से रविवार को नारंगपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षक सम्मान हुआ। मिशन शक्ति के तहत बालिका शिक्षा समेत अन्य उत्कृष्ट काम करने वाली 25 शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी आयशा बी ने कहा कि शिक्षक का काम सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सम्मानित होने वालों में प्रधानाध्यापक ममता रानी, हेमा तिवारी, कविता शर्मा, विशाखा, शैलजा, निशात अंजुम आदि शामिल हैं।
बच्चों के नामांकन पर जोर दिया
अमरोहा। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति की बैठक अफगानान मोहल्ले में हुई। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को बेहतर शिक्षक बताया। इसके अलावा अधिक संख्या में बच्चों के नामांकन कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा ऐसे अभिभावकों पर भी निगाह रखी जाएगी जो फीस का भुुगतान किए बगैर दूसरे स्कूल में बच्चों का दाखिला कराएंगे। सरकार से शिक्षकों को मानदेय दिलाने की मांग की गई। इस दौरान कमर नकवी, इकबाल हैदर, शाहनवाज अंदाज, सैफ सिद्दीकी, कारी नईम, निरंजन सिंह, समर अयाज, आसिम सिद्दीकी, फराज, अशोक कुमार आदि रहे। संवाद

सपाई बोले-शिक्षक सम्मान को दुनिया में बढ़ाए हैं राधाकृष्णन
अमरोहा। सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने शिक्षक का समाज में सबसे ऊंचा स्थान है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षक सम्मान को दुनिया में आगे बढ़ाया है। वह मंडी समिति रोड स्थित कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्योनाथ प्रजापति को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, आनंद यादव, केपी सिंह, संतराम सिंह, अभय नारायण, आलोक कुमार, महेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, अच्छे लाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed