अमरोहा। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। जोया बीआरसी केंद्र पर एकत्र होकर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में तमाम शिक्षक जोया ब्लाक स्थित बीआरसी केंद्र पर एकत्र हुए। यह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की गोपनीय आख्या के पैरामीटर निर्धारित करना नियम विरुद्ध है। यह विभागीय अधिकारियों से भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला और बेसिक शिक्षकों को अपमानित करने वाला है। इस आदेश को वापस लिया जाए। चरित्र पंजिका के अंकन की व्यवस्था अन्य विभागों की भांति ही पूर्वत: लागू रखी जाए। पदोन्नत शिक्षकों को पदोन्नति तिथि से 17140-18150 का वेतनमान का लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। बेसिक शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए। आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित किया जाए। ग्रीष्म अवकाश समाप्त कर ईएल की सुविधा प्रदान हो। शिक्षा मित्र टीईटी उत्तीर्ण है, उनको शिक्षा के पद पर समायोजित किया जाए। शेष शिक्षामित्रों का मानदेय कम से कम 25000 रुपये प्रतिमाह दिया जाए। जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत अनुदेशकों को 25000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाए संबंधित 21 मांगे लंबित चल रही हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि सभी मांगों को जल्द निस्तारण किया जाए। वरना शिक्षक संघ उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान कपिल चौधरी, विपिन, अनीस अहमद, शमीम अहमद, जहांगीर अहमद, सरताज, फरहा परवीन, पूनम, रश्मी रानी, कोयल, संगीता, अजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।