फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Taunt, firing on youth playing cricket in Facebook dispute

फेसबुक के विवाद में क्रिकेट खेल रहे युवक पर तमंचा ताना, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Taunt, firing on youth playing cricket in Facebook dispute
गजरौला। फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर चले आ रहे विवाद में अपने तीन साथियों के साथ आए युवक ने क्रिकेट खेल रहे युवक पर तमंचा तान दिया और फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि युवक नीचे गिर पड़ा और बच गया। फायरिंग और शोर शराब की आवाजें आने पर बाजार में हड़कंप मच गया और कई व्यापारी वहां दौड़ पड़े। उन्होंने हमलावरों में से एक आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम लगभग पौने छह बजे घटना बस्ती रोड पर थाने के पीछे खाली पड़े मैदान में हुई। मोहल्ला अवंतिका नगर में रहने वाला वशिष्ठ शर्मा अपने दोस्त हर्ष, मनोज, अश्वनी, प्रियांशु, सुमित आदि के साथ क्रिकेट खेल रहा था। बताते हैं कि सलारपुर निवासी आशीष से उसका फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा है। वशिष्ठ शर्मा के मुताबिक शाम को आशीष ने उसे फोन कर अभद्रता करते हुए मारने की धमकी दी। बाद में आशीष एक बाइक पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मैदान में आ धमका और तमंचा निकालकर वशिष्ट पर तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि घबराहट में वशिष्ठ नीचे गिर पड़ा और वह बच गया। इसके बाद हमलावर वहां से भागने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में हड़कंप मच गया। इसी दौरान कुछ व्यापारी दौड़कर वहां आए और एक आरोपी युवक को पकड़ लिया। हालांकि मुख्य आरोपी साथियों के साथ वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। बाद में वशिष्ठ शर्मा ने दो युवकों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी का पुत्र है एक आरोपी
गजरौला। फेसबुक के विवाद में युवक को गोली मारने आए सलारपुर के आशीष के साथियों में एक युवक मोहल्ला बस्ती का भी है। बताते हैं कि इस युवक के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। हालांकि रंजिश केवल वशिष्ठ शर्मा और आशीष के बीच चली आ रही है। आशीष अपने दोस्त पुलिसकर्मी के बेटे को भी साथ लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग के बाद व्यापारी आए दहशत में
गजरौला। मामूली विवाद में युवक को गोली मारने की घटना से आसपास के लोग खासकर व्यापारी दहशत में आ गए। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। घटना के बाद व्यापारियों के चेहरों पर दहशत नजर आई। उनका कहना था कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed