फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tata Magic laden with bovine animals overturned after hitting factory worker

फैक्टरी कर्मी को टक्कर मार कर पलटी गोवंशीय पशुओं से लदी टाटा मैजिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic laden with bovine animals overturned after hitting factory worker
गजरौला(अमरोहा)। गोवंशीय पशुओं लदी टाटा मैजिक बाइक सवार फैक्टरी कर्मी को टक्कर मार कर पलट गई। मौके पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। एक गोतस्कर को पकड़ लिया। उसका साथी फरार हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी व फरार साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

गुरुवार की आधी रात के बाद दिल्ली की दिशा से एक टाटा मैजिक रामपुर जा रही थी। टाटा मैजिक में गोवंशीय पशु लदे हुए थे। इधर एक फैक्टरी कर्मी गाजियाबाद के राजपुर निवासी रोहित पुत्र नरेश घर जा रहे थे। औद्योगिक चौकी क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचे थे। टाटा मैजिक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए फैक्टरी कर्मी को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। इधर अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक पलट गई। उधर गंगा स्नान कर लौट रहे विश्व हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक हरेंद्र सिंह, गौरव कुमार, विशाल पंडित ने गोवंशीय पशुओं लदी टाटा मैजिक को पलटी देख अपनी गाड़ी रोक ली। उनके शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। टाटा मैजिक सवार गोतस्कर अकरम निवासी चमरौआ रामपुर को पकड़ लिया। उसका साथी सबेश भागने में कामयाब रहा। सूचना पर औद्योगिक चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक में नौ पशु बताए जा रहे थे, हालांकि पुलिस एक बता रही है। पुलिस ने सफदर के खिलाफ गोवध अधिनियम और तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने जबकि उसके साथी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। फरार तस्कर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed