{"_id":"5ba55558867a557f5878957a","slug":"tajiya-collapse-to-high-tension-14-burnt-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 14 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 14 झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के गांव असगरीपुर में करंट से झुलसे बच्चों का उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस मुहर्रम के जुलूस के दौरान 65 फीट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे उसमें करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर करीब 14 लोग बुरी तरह झुलस गए। इससे जुलूस में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने तीन युवकों को दिल्ली और मेरठ के रेफर कर दिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र केे गांव असगरीपुर में दस मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। बीते वर्षों की भांति जुलूस दोपहर दो बजे गांव के प्राइमरी स्कूल से शुरू हुआ था। जुलूस में छोटे-बड़े ताजियों के अलावा 65 फीट ऊंचा ताजिया भी शामिल रहा। जो ट्रैक्टर-ट्रिपलर रखा हुआ था। मुहर्रम का जुलूस असगरीपुर से शुरू होकर जोया-संभल रोड होता हुआ गांव मीरपुर, फतेहपुर माफी और सलारपुर होता हुआ कनपुरा कर्बला के लिए बढ़ रहा था।
कर्बला के कुछ दूर पहले ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे तेज धमाके के साथ ताजिये में आग लग गई। ताजिया धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान अचानक ताजिये में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर इस्तेखार, मोहम्मद आकिब, केश, वसीम, हारिश, शाकिब, शाहिर, समीर, जुनैद, जैद, सुहैल पुत्र इस्तेखार निवासी असगरीपुर सहित 14 लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में आकिब को मेरठ और इस्तेखार व जैद को दिल्ली के रेफर कर दिया है। वहीं हादसे की जानकारी होने पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह मौक पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को मामले के अवगत कराया है।