फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Swatantra Dev attack on Samajwadi Party Targeting Azam Khan

स्वतंत्र देव का सपा पर हमला: बोले- पहले लखनऊ में मियां जान बैठा करते थे, कश्मीर में पत्थरबाजी और यूपी में गुंडागर्दी पर कही ये बात

Thu, 23 Dec 2021 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Dec 2021 03:08 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जितना विकास भाजपा सरकार में प्रदेश का हो रहा है, उतना पहले की सरकारों में नहीं हुआ। पहले की सरकारों में नेता अपने घरों का विकास किया करते थे।

विज्ञापन
Swatantra Dev attack on Samajwadi Party Targeting Azam Khan
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से सुरक्षा का माहौल है। कश्मीर में सुरक्षाबलों पर कोई पत्थर नहीं फेंकता। लोग राष्ट्रगान और तिरंगे का सम्मान करते हैं। पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि यूपी में गुंडागर्दी बंद हो गई है। गुंडागर्दी करने वाले सलाखों के पीछे हैं। आज योगी राज में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। अब प्रदेश का विकास हो रहा है। पहले की सरकारों में नेता अपने घरों का विकास करते थे। वह हसनपुर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


आजम खान का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लखनऊ में मियां जान बैठा करते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे हैं। उन्होंने माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाए हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने उज्जवला गैस योजना, शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन वितरण, फ्री टीकाकरण और सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं व पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। अंत में प्रदेश के अंदर एक बार फिर से कमल का फूल खिलाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। इससे पहले उन्होंने गहरौला के कांकाठेर में दलित कार्यकर्ता के घर नाश्ता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed