फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   swachhta abhiyan chalaya

साफ-सफाई के लिए अफसरों ने स्वच्छता की शपथ ली

Sat, 25 Mar 2017 01:13 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
swachhta abhiyan chalaya
डीएम ने की सफाइ
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें राजनैतिक आजादी की नहीं बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और हर वर्ष 100 घंटे सफाई करेंगे।
विज्ञापन


श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेंगे और मन में यह धारणा रखें कि न गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देगें और इस विचार को हर गांव-गांव और गली गली स्वच्छ भरत मिशन का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि आप और हम अन्य 100 व्यक्तियों को सफाई के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


हम सब के प्रयास से ही स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया हम सभी का एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने हेतु सदैव सजग रहने एवं उसमें अपना कतिपय श्रमदान भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ के साथ-साथ जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वच्छता के लिए श्रम दान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी, उप जिलाधिकारी हसनपुर गम्भीर सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।


वहीं, एसपी ने पुलिस आफिस में सफाई अभियान की शुरुआत की। सभी सिपाहियों ने भी पुलिस लाइन में सफाई की। जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी तपेश वर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। गन्ना समिति कार्यालय पर सफाई की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अध्यक्ष भगत सिंह (बॉबी), जयवीर सिंह, कासिम, जाकिर अली, बुद्धि सिंह, अमरजीत सिंह, सुशील कुमार कपूर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed