फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Swachh Bharat Mission team will show ways to separate garbage

Amroha News: स्वच्छ भारत मिशन की टीम बताएगी कूड़े को अलग करने के तरीके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Swachh Bharat Mission team will show ways to separate garbage
गजरौला। लखनऊ से आ रही पांच सदस्यीय टीम नगर पालिका के स्टाफ, सफाई कर्मचारियों, वाहन चालकों को तीन दिन तक रहकर जागरूक करेगी कि नगर को साफ सुथरा किस तरह रखा जा सकता है। सूखे और गीले कूड़े को अलग करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक नेतृत्व में ठोस एवं अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन की जानकारी देने के लिए आ रही टीम मंगलवार से नगर पालिका के अधिकारी एवं स्टाफ, सफाई कर्मचारियों और वाहन चालकों, सीवर टैंक सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों को तीन दिन तक प्रशिक्षण देगी। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रशिक्षण चलेगा। सीवर टैंक के सफाई कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा कि वह किस तरह काम करें, जिससे उनके साथ हादसे की आशंका न रहे। नगर पालिका के वाहन चालकों को घर से मिलने वाले सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करने की जानकारी दी जाएगी। कूड़े का किस तरह से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

ईओ शालिनी गुप्ता ने बताया कि सात, आठ और नौ मई को प्रशिक्षण नगर पालिका के सभागार में दिया जाएगा।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed