{"_id":"678c161d2315c0786e04744e","slug":"suspecting-the-occupation-of-the-dharamshala-of-the-fairy-temple-papers-of-a-house-were-taken-jpnagar-news-c-275-1-smbd1030-118429-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परियों वाला मंदिर की धर्मशाला पर कब्जे के शक में एक मकान के कागज लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परियों वाला मंदिर की धर्मशाला पर कब्जे के शक में एक मकान के कागज लिए
Sun, 19 Jan 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला खग्गू सराय स्थित परियों वाला मंदिर की धर्मशाला पर हुए कब्जे के मामले में जांच पड़ताल चल रही है। जांच के लिए एक मकान स्वामी से दस्तावेज लिए गए हैं, जिनकी अभी जांच होनी है। इसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि धर्मशाला पर कब्जा है या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
परियों वाला मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर के पास धर्मशाला हुआ करती थी, जो रिकॉर्ड में दर्ज है। इस इलाके में 1978 से पहले तक हिंदू आबादी हुआ करती थी, लेकिन 1978 के दंगे के बाद आबादी पलायन कर गई। मंदिर अभी भी स्थित है, लेकिन धर्मशाला रिकॉर्ड में है और मौके पर नहीं है।
इसकी जानकारी डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को हुई तो उन्होंने जांच शुरू कराई है। डीएम और एसपी ने मौका मुआयना किया था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने रायसत्ती पुलिस चौकी के प्रभारी को एक मकान स्वामी से दस्तावेज लेने की जिम्मेदारी थी। चौकी प्रभारी ने मकान स्वामी से दस्तावेज शनिवार को ले लिए हैं।
विज्ञापन
अब इन दस्तावेज की जांच होगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई बढ़ेगी। पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि रिकॉर्ड के मुताबिक परियों वाला मंदिर की धर्मशाला थी। जो अब मौके पर नहीं है। उसी मामले में मंदिर के नजदीक स्थित एक मकान के दस्तावेज की जांच होनी है।