फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sunshine blossomed after drizzle, humidity made it difficult

Amroha News: बूंदाबांदी के बाद खिली धूप, उमस ने किया बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sunshine blossomed after drizzle, humidity made it difficult
मुरादाबाद। करीब दस दिन बाद हुई बूंदाबांदी से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। चटख धूप और उमस ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े दस बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। हालांकि ज्यादा देर यह स्थिति नहीं रही और कुछ देर में ही बादल छंट गए। इसके बाद तेज धूप निकली और उमस बढ़ गई। शाम तक ऐसा ही मौसम रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान .3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 80 फीसदी और शाम को 72 फीसदी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article