फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sumitra was murdered by husband and brother-in-law on suspicion of illicit relations

अवैध संबंधों के शक में पति और जीजा ने की थी सुमित्रा की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sumitra was murdered by husband and brother-in-law on suspicion of illicit relations
सुमित्रा हत्याकांड का खुलासा करती आदमपुर पुलिस। - फोटो : JPNAGAR
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर पुलिस ने सुमित्रा हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। अवैध संबंधों के शक में पति और जीजा ने ही सुमित्रा की गर्दन व हाथ काटकर हत्या की थी। उसकी पहचान छिपाने के लिए हाथ को काटकर शव से दूर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कृपाण को बरामद कर लिया है। वहीं दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि पंद्रह नवंबर की सुबह आदमपुर थानाक्षेत्र के ढेकला गांव स्थित कीकर के जंगल 30 वर्षय महिला की सिर और हाथ कटी लाश मिली थी। शरीर से सिर को काट कर करीब 20 मीटर दूर और उसके एक हाथ को काटकर 30 मीटर दूर फेंक दिया था। उसके कटे हुए हाथ पर टीटू सिंह, कमल सिंह, सुमित्रा और राहुल नाम गुदे हुए थे। इसमें दो नाम अंग्रेजी और दो हिंदी में लिखे थे। शव के पास कृपाण का म्यान बरामद हुआ था। तीसरे दिन महिला की पहचान सुमित्रा पत्नी टीटू सिंह निवासी बागड़पुर मुजफ्ता थाना आदमपुर के रूप में हुई थी। इस मामले में ढेकला गांव निवासी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने खुलासे के लिए सीओ हसनपुर सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थीं। महिला का पति टीटू उर्फ महेश ट्रक चलाता था। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि टीटू उर्फ महेश को शक था कि उसकी पत्नी सुमित्रा के गांव में ही रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंध हैं। इसलिए टीटू ने अपने साढ़ू प्रवेश (सुमित्रा के जीजा) के साथ मिलकर सुमित्रा की हत्या की पटकथा लिख डाली। एसपी के मुताबिक घटना वाली रात को टीटू सुमित्रा को बाइक पर बैठाकर ढेकला के कीकर के जंगल में ले गया था और यहां साढ़ू प्रवेश के साथ मिलकर कृपाण से उसकी गर्दन और हाथ काटकर हत्या कर दी थी। सुमित्रा के बाएं हाथ पर नाम गुदे हुए थे, इसलिए पहचान छिपाने के लिए उसके हाथ को काट कर दूर फेंक दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कृपाण, खून में सने कपड़े और बाइक को बरामद कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को 10 हजार रुपये का इनाम
ढबारसी। एसपी पूनम ने सुमित्रा हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर विनय कुमार, एसआई संदीप बालियान, कांस्टेबल सोनू सिंह, लोकेंद्र बालियान, आकाश कुमार को 10 हजार रुपये की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed