{"_id":"66ad5ee177dbae91630715c4","slug":"sukhdevi-inter-college-team-won-the-football-competition-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-123207-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सुखदेवी इंटर काॅलेज की टीम ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सुखदेवी इंटर काॅलेज की टीम ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
हसनपुर। श्रीमती सुखदेवी इंटर काॅलेज में संकुल स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेजबान बालक वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता 1-0 से अपने नाम की। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को प्रधानाचार्य परम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ टॉस उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जूनियर बालक वर्ग में श्रीमती सुखदेवी इंटर काॅलेज की टीम ने राजकीय हाईस्कूल अल्लीपुर खादर की टीम को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। सीनियर बालिका वर्ग में श्रीमती सुखदेवी इंटर काॅलेज और राजकीय इंटर काॅलेज की टीम के बीच मुकाबला हुआ। यह मुकाबला बराबर रहा, लेकिन दोनों टीमों को पांच-पांच पेनल्टी किक दी गई। इसमें श्रीमती सुखदेवी इंटर काॅलेज हसनपुर ने राजकीय इंटर कालेज की टीम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच में रेफरी की भूमिका अभिषेक चौधरी, सहायक रेफरी की भूमिका वीर सिंह ने निभाई। जबकि स्कोरर शैली राजपूत रहीं। प्रधानाचार्य परम सिंह ने बताया कि श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयनित छात्र-छात्राएं सात अगस्त को शौहरत इंटर कॉलेज नौगावां सादात में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।