फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला बुजुर्ग महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
suicide
सैदनगली(अमरोहा)। बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटकता मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या या आत्महत्या का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा। वहीं पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

यह घटना सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव सकतपुर की है। यहां पर किसान बुद्धसिंह का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से उनका अपनी पत्नी जयदेवी(65) से मनमुटाव चल रहा है। पति से झगड़े के चलते जयदेवी अपने मायके चली जाती थी। फिर घर पर वापस आ जाती थी। दो दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। नाराजगी के चलते पति ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। मकान का ताला लगाकर कहीं चला गया। इंतजार करने के बाद जयदेवी गांव के बाहर से चली गई। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने जयदेवी को आधी रात को जंगल में घूमते हुए देखा गया था। सुबह में उसका शव दीनदयाल के आम के बाग में रस्सी के फंदा पर लटकता मिला। जब खेतों पर लोग पहुंचे तो शव देखकर उनकी होश उड़ गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की हत्या या आत्महत्या का राज खुल सकेगा। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed