फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suger mill relese money to farmars

चीनी मिलों पर सख्ती का असर, किसानों को 15.54 करोड़ का भुगतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
suger mill relese money to farmars
अमरोहा। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए आखिरकार सख्ती ने असर दिखाया। गन्ना विभाग ने चीनी मिलों पर दबाव बनाया। वरना कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद चीनी मिल भुगतान के लिए रजामंद हो गई। दोपहर के बाद किसानों के अकाउंट में रकम भेजने की कार्रवाई शुरू हुई। चीनी मिलों ने 15.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। शाम को बैंक अकाउंट में रुपये आने के मैसेज आए। इसके बाद किसानों के चेहरे खिल गए। होली की तैयारी की खुशियां दोगुनी हो गई।
विज्ञापन

चीनी मिलों ने जिले के किसानों का शनिवार तक 288.54 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। अमर उजाला ने चार मार्च के अंक में पेज नंबर चार पर चीनी मिलें नहीं कर रहीं भुगतान, कैसे होली मनाए किसान शीर्षक से मामले को उठाया। उस वक्त 272.37 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी, जबकि बकाया 226 करोड़ रुपये रहा। होली का त्योहार करीब और भारी भरकम रकम चीनी मिलों पर बकाया थी। डीएम उमेश मिश्र के फरमान के बाद गन्ना विभाग हरकत में आया। जिले और आसपास के जिले की चीनी मिलों ने आनाकानी की लेकिन गन्ना विभाग ने कार्रवाई से आगाह कराया। इसके बाद शनिवार को चीनी मिलों ने रकम भुगतान की कार्रवाई शुरू की। संबंधित इलाके के सचिवों ने चीनी मिलों से संपर्क साधा। इसके बाद चीनी मिल प्रबंधन ने भुगतान के लिए बैंक में स्लिप लगाई। कुछ किसानों के अकाउंट में रकम दोपहर के बाद आने लगे। देर शाम तक किसानों के अकाउंट में रकम ट्रांसफर हुए।
विज्ञापन

चीनी मिलों ने भुगतान किया है। किसानों के अकाउंट में रकम ट्रांसफर हो गया है। किसानों की सुविधा का ख्याल है। चीनी मिल और रुपये का भुगतान जल्द कर देंगी। - हेमेंद्र प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed