फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suger mill

गन्ना चीनी मिलों में पेराई ने नहीं पकड़ा रफ्तार, अभी गन्ने की खरीद 20 प्रतिशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
suger mill
अमरोहा। जिले में गन्ने की पेराई रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। पेराई शुरू हुए दो महीनों का अरसा हो गया है, लेकिन चीनी मिलों ने अब तक 20 प्रतिशत गन्ने की खरीद कर सकी है। ऐसे में अब तक 163.54 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। गन्ना विभाग और चीनी मिलों की लापरवाही सामने आई है। जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। किसानों का दावा है कि चीनी मिल गन्ना खरीद में तेजी नहीं दिखा रही हैं। पर्ची वितरण में सुधार नहीं आया तो किसान क्रेशर और कोल्हू पर गन्ना बेच सकते हैं। हालांकि किसानों को आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन

जिले में तीन चीनी हैं इसके अलावा पड़ोस के जिलों के 11 चीनी मिलों में गन्ना की सप्लाई होती है। इस बार कुल 794.13 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ है। चीनी मिलों में पेराई नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो गया है। दो महीनों का लंबा अरसा बीत गया है, लेकिन अब तक 20 प्रतिशत गन्ने की पेराई हुई है। आखिर गन्ने की खरीद में देरी क्यों हो रही है। किसान नेताओं का दावा है कि गन्ने की पर्ची देने में मनमानी बरती जा रही है। इससे किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है। इसके चलते गन्ना खेत में खड़ा है। अब किसानों को समझ नहीं आ रहा है कि फसल का क्या करें। गन्ना क्रय केंद्र में जाते हैं तो क्रय केंद्र प्रभारी और स्टाफ बताते हैं कि पर्ची जल्द मिल जाएगी, लेकिन अब तक नहीं मिल सका है। किसानों ने बताया कि यह पीक ऑवर है इसमें गन्ना खरीदने में जानबूझ कर देरी की जा रही है। किसान अपने फसल को लेकर परेशान है। उसने बमुश्किल फसल को तैयार किया है। फसल नहीं बिकने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed