फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugarcane price Rs 450 a quintal and government should repeal all three laws

गन्ने की कीमत 450 रुपये क्विंटल और तीनों कानून रद्द करे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane price Rs 450 a quintal and government should repeal all three laws
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के पदाधिकारी शुक्रवार को पुलिस की सजगता से पुतला दहन नही कर सके। सलेमपुर हेम नगर गांव में दोपहर में किसानों की जुटान धार्मिक स्थल के समीप होने लगी। जानकारी मिलने पर देहात थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचें। उन्होंने किसानों का मान मनौव्वल किया। इसके बाद किसानों ने पुतला दहन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। किसानों के गन्ने का रेट 450 रुपये क्विंटल भुगातन करे। किसानों के बिजली के रेट को कम किया जाए। सात सूत्रीय पत्र देहात थानाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अलाउद्दीन चौधरी की अगुवाई में किसानों की जुटान सलेमपुर हेम नगर में हुई। दोपहर 12 बजे के बाद किसानों की तादात बढ़ने लगी। दरअसल शाम पांच बजे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के पुतले के प्रतीकात्मक दहने का ऐलान किए थे। हंगामे की आशंका के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। उन्होंने किसानों से बातचीत की। इसके बाद उन्हें सात सूत्रीय पत्र सौंपा। जिसमें तीनों कृषि कानून को किसानों का विरोधी करार दिया गया है। इन्हें निरस्त किया जाए। किसानों के बकाए का भुगतान किया जाए। ताकि आर्थिक तंगी दूर हो सके। इसके अलावा ब्याज का भुगतान भी करे। किसानों से बिजली का अधिक बिल नहीं वसूला जाए। इसके अलावा गाजीपुर और दिल्ली में शहीद किसानों को मुआवजा दिया जाए। धान की फसल का रेट सरकारी कीमत पर दी जाए। इस दौरान रईसुद्दीन, जितेंद्र चौधरी, काशिद हुसैन, प्रेमपाल सिंह, यासीन अल्वी, अनिल कुमार, साजिद अली, राजेश कुमार, अनीश, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed