फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sufiyan of Buravali and Avika of Hirnauta won the race

Amroha News: दौड़ में बुरावली की सुफियान और हिरनौटा की अविका ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Sufiyan of Buravali and Avika of Hirnauta won the race
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तरीय बुरावली की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संविलियन विद्यालय बुरावली के मैदान पर किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अयान पहले व शिवकुमार दूसरे, 100 मीटर में सुफियान पहले व अयान दूसरे, 200 मीटर में सुफियान पहले व शिवकुमार दूसरे और लंबी कूद में कुलदीप पहले व अयान दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में निरयावली खादर की टीम पहले व निरयावली भूड़ की टीम दूसरे, तो खो-खो में संविलियन विद्यालय बुरावली की टीम पहले और प्राथमिक विद्यालय बांसका खुर्द की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राधिका पहले व फौजिया दूसरे, 100 मीटर में रूबी पहले व अविका दूसरे और 200 मीटर दौड़ में रूबी पहले व अविका दूसरे स्थान पर रहीं।

कबड्डी में निरयावली भूड़ की टीम पहले व निरयावली खादर की टीम दूसरे तो खो-खो में निरयावली भूड़ की टीम पहले व निरयावली खादर की टीम दूसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सुमित पहले व दिव्यांश दूसरे, 200 मीटर में सुमित पहले व अंकुश दूसरे, 400 मीटर में दिव्यांश पहले व अंकुश दूसरे, ऊंची कूद में अंकुश पहले व गोला फेंक में दिव्यांशु पहले स्थान पर रहा। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में शिवी पहले व मुस्कान दूसरे, 200 मीटर में मुस्कान पहले व सोफिया दूसरे, 400 मीटर में निशा पहले, साजिया दूसरे स्थान पर रहीं। खेलों की शुरुआत ग्राम प्रधान पति जफर जुरीद व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह एवं राकेश शर्मा ने की। खेल प्रभारी गौतम सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed