{"_id":"658dc45659935650880daa14","slug":"stunt-with-car-proved-costly-bjp-leader-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-11212-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार से स्टंट करना पड़ी भारी, भाजपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार से स्टंट करना पड़ी भारी, भाजपा नेता गिरफ्तार
Fri, 29 Dec 2023 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। सड़क पर खतरनाक तरीके से कार से स्टंट करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार को सीज कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सड़क पर दौड़ती कार की ड्राइविंग सीट से युवक बाहर निकलकर स्टंट करता है और वापस कार में बैठकर कार को ड्राइव करने लगता है। यह वीडियो ढबारसी उझारी मार्ग का बताया गया था। रील बनाने के चक्कर में युवक खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरे लोगों को भी मुसीबत में डाल रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसमें सामने आया कि कार से स्टंट करने वाला युवक उझारी निवासी अरमान तंवर है। जो कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में उझारी मंडल अध्यक्ष है। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार का कहना कि कार से स्टंट करने के मामले में जांच पड़ताल के बाद कार को कब्जे में करके सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 207 एमवी एक्ट रिपोर्ट दर्ज की गई है।