फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students will study with math kit in government schools

Amroha News: राजकीय विद्यालयों में गणित किट से पढ़ेंगे विद्यार्थी

Thu, 17 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Students will study with math kit in government schools
अमरोहा। गणित में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए राजकीय विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को गणित किट उपलब्ध कराई गई है। जिले के 21 विद्यालयों में गणित यह किट राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

गणित को समझने के लिए विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से गणित को रुचिकर बनाने के लिए गणित किट उपलब्ध कराई है। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा मदनपाल सिंह ने बताया कि माध्यमिक स्तरीय की शिक्षा को विज्ञान परक बनाने के उद्देश्य से यह किट दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में पहले ही एनसीईआरटी द्वारा तैयार किया गया पाठ्यक्रम लागू है। वर्तमान पाठ्यक्रम में गणित और विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा नित नए वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने में यह किट काफी मददगार साबित होगी। विज्ञान-गणित किट जहां एक ओर विद्यार्थियों को आसानी से प्रायोगिक कार्य करने की सुविधा देगी। वहीं पोर्टेबल विज्ञान किट द्वारा हाईटेक प्रयोगशालाओं में कम सामग्री खर्च करके पाठ्यक्रम के सभी चैप्टर्स को समझने की राह भी आसान करेगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि गणित व विज्ञान किट से विद्यार्थियों की अपने विषय पर पकड़ मजबूत होगी। वह गहराई से विषय को समझकर ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed