फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students changed their routine

Amroha News: परीक्षा की तारीखों के एलान के साथ ही छात्र छात्राओं ने बदली दी दिनचर्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Students changed their routine
अमरोहा। यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं की तारीख का एलान कर दिया है। तारीखों की घोषणा होते ही परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं की दिनचर्या में भी बदलाव आ गया है। जिले में इस बार 68 परीक्षा केंद्रों पर 53 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा की तारीखों की घोषणा ने छात्र छात्राओं की मौज मस्ती पर ब्रेक लगा दिया है। 22 फरवरी को शुरू होकर परीक्षाएं 9 मार्च को समाप्त हो जाएगी। लिहाजा परीक्षा के बीच में बच्चों का समय भी कम मिलेगा। इसके लिए छात्रों को पहले से परीक्षा के लिए तैयारी पूरी करनी होगी। बीच में रिवीजन के लिए ज्यादा समय नहीं मिल सकेगा। परीक्षा के ऐलान से बच्चों में कहीं उत्साह है तो कहीं चिंता भी दिखाई दे रही है। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीपी सिंह का कहना है कि परीक्षा के लिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जो भी तैयारी कर रहे हैं, उसे पूरी लगन व मन को एकाग्र कर करें।
विज्ञापन

-----
68 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 53383 परीक्षार्थी
जिले में इस बार 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि अभी आपत्तियों के बाद केंद्रों का अंतिम रूप से निर्धारण होना बाकी है, लेकिन इसमें ज्यादा फेरबदल की संभावनाएं कम ही हैं। जिले में इस बार हाईस्कूल एवं इंटर में 53383 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। सारे विषयों की तैयारियों के लिए टाइम टेबल बनाया है। कोचिंग का सहारा भी लिया है। परीक्षा को लेकर चिंता तो होती ही है। लेकिन परीक्षा के लिए पूरी गंभीरता से तैयारी में लगी हूं। प्रतिभा कुमारी, कक्षा- 10
----

स्कूल में जो पढ़ाई होती है, उसका घर पर भी रिवीजन कर परीक्षा की तैयारी में लगा हूं। इसके अलावा यू ट्यूब चैनलों का सहारा भी ले लेता हूं। विज्ञान एवं गणित के लिए ट्यूशन का सहारा भी लिया जा रहा है। तैयारी के लिए समय सारिणी बनाकर सभी विषयों का समय निर्धारित किया है। मयंक गोला, कक्षा- 10
----

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल में अध्यापक अच्छे से पढ़ा रहे हैं। इसके अतिरिक्त घर पर भी तैयारी कर रहे हैं। ट्यूशन के द्वारा भी कमजोर विषयों की तैयारी की जा रही है। परीक्षा के लिए यू ट्यूब का सहारा भी ले लेते हैं। नितिन कुमार, कक्षा - 12

----

स्कूली पढ़ाई के साथ साथ घर पर भी परीक्षा की तैयारी कर रही हूं। सुबह सवेरे जल्दी उठकर रिवीजन करती हूं। तैयारी के लिए समय सारिणी बनाई है। जिसमें सभी विषयों के लिए समय निर्धारित किया गया है। उसी के अनुसार तैयारी चल रही है। दानिया, कक्षा- 12
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed