फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student fired upon after being beaten while returning from school; life saved as the cartridge misfired.

Amroha News: स्कूल से लौटते समय पीटने के बाद छात्र पर फायर झोंका, कारतूस मिस होने पर बची जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Student fired upon after being beaten while returning from school; life saved as the cartridge misfired.
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से लौटते समय 11वीं के छात्र के साथ कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर मारपीट की। बाद में तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन कारतूस मिस हो गया। मामले में पुलिस ने नौ युवकों के प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाजरपुर खुर्द निवासी जसवीर सिंह का बेटा चिराग राना इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे छुट्टी के बाद चिराग घर लौट रहा था। आरोप है कि नायाब अब्बासी डिग्री कॉलेज रोड के सामने यश, राघव, मयंक, शौर्य व चार-पांच अज्ञात युवकों ने चिराग को रोककर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चिराग पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि कारतूस मिस होने की वजह से गोली नहीं चली।
विज्ञापन

शोर सुनकर लाेगों की भीड़ जुटी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। डर की वजह से चिराग वापस स्कूल पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed